सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश: बेलबहरा स्कूल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस

स्वयंसेवकों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और समाजहित में सक्रिय योगदान का लिया संकल्प

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read72 views
सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश: बेलबहरा स्कूल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस

बेलबहरा/एम.सी.बी.। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बलराज पाल सहित व्याख्याता, शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा विद्यार्थियों के सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।

सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश: बेलबहरा स्कूल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस (2)

विद्यालय के प्राचार्य बलराज पाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित व्याख्याताओं ने भी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास” राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना है। NSS विद्यार्थियों को न केवल समाज की समस्याओं से परिचित कराता है, बल्कि उन्हें सामाजिक चुनौतियों के समाधान में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश: बेलबहरा स्कूल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस (2)

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता माता प्रसाद द्विवेदी, व्याख्याता अश्वनी कुमार दुबे, कमलेश कुमार पांडे, जयंत कुमार देवांगन, शिक्षक अभिलाष पांडे, विशाल ठाकुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी नित्यानंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →