राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में MCB कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मनेंद्रगढ़ में निकला विशाल विरोध मार्च

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया राजनीतिक द्वेष का आरोप, उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR की उठाई मांग

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Sep 01, 20262 min read41 views
राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में MCB कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मनेंद्रगढ़ में निकला विशाल विरोध मार्च

एमसीबी/मनेंद्रगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज कथित दुर्भावनापूर्ण एफआईआर के विरोध में सोमवार को मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में विशाल विरोध मार्च निकाला गया।

विरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर राजीव गांधी चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का विरोध करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में MCB कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मनेंद्रगढ़ में निकला विशाल विरोध मार्च (2)

कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोध के बावजूद कार्रवाई निष्पक्ष और समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री रफीक मेमन, अमोल सिंह मरावी, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण रामनरेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी सौरव मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा,पूनम सिंह ,बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदर्शन में विष्णु दास, रूमा चटर्जी, गोपाल गुप्ता, जगदीश मधुकर, राम गोपाल यादव, पिंटू भास्कर, शंभू घोष, विकास दिवान, सोनू श्रीवास्तव, लक्ष्मी दास, चुन्नू त्रिपाठी, अज्जू रवि, अमर सिंह, साबिर खान, मोती सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा चौधरी, संजय यादव, निखिल यादव, अमित दास, प्रमोद ठाकुर, राजा, रामकुमार, अकरम मंसूरी, माखन चक्रधारी और संजू जायसवाल समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में MCB कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मनेंद्रगढ़ में निकला विशाल विरोध मार्च (2)

कांग्रेस के इस विरोध मार्च के दौरान मनेंद्रगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आक्रोश देखने को मिला। नेताओं ने केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक समानता की बात कही।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →