नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर एमसीबी पुलिस अलर्ट! एसपी रत्ना सिंह ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

मनेंद्रगढ़ में दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों का लिया जायजा, भीड़ नियंत्रण से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक पर विशेष जोर

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read70 views
नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर एमसीबी पुलिस अलर्ट! एसपी रत्ना सिंह ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। नवरात्रि, श्री दुर्गा पूजा, गरबा आयोजन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एमसीबी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भा.पु.से.) ने मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजन स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने मनेंद्रगढ़ के मुख्य मार्केट, बस स्टैंड, राम मंदिर, फव्वारा चौक, विवेकानंद चौक सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

दुर्गा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश

नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर एमसीबी पुलिस अलर्ट! एसपी रत्ना सिंह ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश (2)

एसपी रत्ना सिंह ने सभी दुर्गा पंडालों एवं गरबा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़ नियंत्रण, महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, सुचारू यातायात संचालन और असामाजिक तत्वों पर निगरानी पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

रावण दहन और सार्वजनिक आयोजनों पर रहेगी विशेष नजर

आगामी दशहरा पर्व पर रावण दहन सहित अन्य सार्वजनिक आयोजनों में संभावित भीड़ को देखते हुए एसपी ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, जरूरत के अनुसार मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) लागू करने तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आयोजन समितियों एवं पंडाल संचालकों को भी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने पर जोर दिया गया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से आवश्यक उद्घोषणा तथा पर्याप्त स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर एमसीबी पुलिस अलर्ट! एसपी रत्ना सिंह ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश (2)

शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, एसडीएम शशि मिश्रा, थाना प्रभारी विवेक पाटले, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी तथा पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

एमसीबी जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नवरात्रि, गरबा, श्री दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन का संदेश स्पष्ट है,पर्व की खुशियां भी बनी रहें और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहे।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →