आमाखेरवा छठ घाट पर स्वच्छता का महाअभियान, वन विभाग और पुलिस के जवानों ने किया श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत नदी-घाट को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल, एसपी रत्ना सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read56 views
आमाखेरवा छठ घाट पर स्वच्छता का महाअभियान, वन विभाग और पुलिस के जवानों ने किया श्रमदान

एमसीबी, 10 अक्टूबर 2026। जनसेवा से राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा छठ घाट पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नदी-घाटों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।

वन विभाग के संयोजन में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

एसपी रत्ना सिंह सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

आमाखेरवा छठ घाट पर स्वच्छता का महाअभियान, वन विभाग और पुलिस के जवानों ने किया श्रमदान (2)

स्वच्छता अभियान में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ दुलेश्वर साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, अंकित शर्मा एवं जलील शाह सहित वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से मनेंद्रगढ़ रेंजर विश्वनाथ सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

पुलिस की विभिन्न इकाइयों के 60 अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

अभियान में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन मनेन्द्रगढ़, थाना मनेन्द्रगढ़, थाना झगराखांड, चौकी खोंगापानी, साइबर सेल और कंट्रोल रूम के अधिकारी-कर्मचारी इसमें शामिल हुए। इसके साथ ही 18वीं वाहिनी चैनपुर के सशस्त्र बल के जवानों ने भी श्रमदान किया।

लगभग 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं जवानों की सहभागिता से अभियान को व्यापक स्वरूप मिला। थाना प्रभारी झगराखांड राकेश कुमार साहू, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम, जिला विशेष शाखा प्रभारी राम सिंह टेकाम और सूबेदार कामेश कुमार सहित अन्य जवानों ने भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

आमाखेरवा छठ घाट पर स्वच्छता का महाअभियान, वन विभाग और पुलिस के जवानों ने किया श्रमदान (2)

प्लास्टिक का कम उपयोग और कचरे का उचित निपटान जरूरी

अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि नदी-घाटों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग, कचरे का उचित निपटान और नियमित साफ-सफाई जैसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

वन विभाग और पुलिस विभाग की इस संयुक्त पहल ने प्रशासनिक समन्वय तथा सामूहिक श्रमदान के जरिए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

आमाखेरवा छठ घाट पर स्वच्छता का महाअभियान, वन विभाग और पुलिस के जवानों ने किया श्रमदान (2)

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की अपील

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छ घाट, सुरक्षित पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्त परिवेश का संदेश दिया। साथ ही नागरिकों से आमाखेरवा छठ घाट सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →