सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; कलेक्टर संतन देवी जांगड़े सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read61 views
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन

एमसीबी, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों और वक्तृत्व कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कैनवास पर उकेरा सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से जीवंत रूप दिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और संदेशपूर्ण चित्रों ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने रंगों और कल्पनाशक्ति के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी तथा सकारात्मक बदलाव का संदेश प्रस्तुत किया।

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन (2)

वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सेवा संकल्प का महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे और समाज एवं राष्ट्र के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका को रेखांकित किया।

‘सेवा संकल्प’ समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : कलेक्टर

इस अवसर पर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी, नैतिक कर्तव्य और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा, खेल और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन (2)

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चिंतन एवं अभिव्यक्ति का मंच भी प्रदान किया।

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन (2)

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, एसडीएम लिंगराज सिदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल सिंह, सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी, कार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) नीरज अग्रवाल, पार्षद नीलू जायसवाल, पार्षद सुशीला सिंह, पार्षद जमील शाह, पार्षद अजीमुद्दीन अंसारी, पार्षद सपन महतो, एल्डरमैन अखिलेश मिश्रा एवं एल्डरमैन हीरा रजक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, एल्डरमैन, पार्षदों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →