प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी पढ़ाई, भोजन और आवासीय सुविधाओं की हकीकत; व्यवस्थाएं बेहतर रखने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read46 views
प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के अवसर पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेन्द्रगढ़ स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने छात्रावास में छात्राओं के आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, अध्ययन, बिजली और सुरक्षा सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर बातचीत की तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण (2)

इस दौरान श्री नेताम ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत आधारशिला है, इसलिए छात्राएं अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा छात्राओं की आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण (2)

ये रहे उपस्थित

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण (2)

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी सहित तहसीलदार, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →