‘सेवा संकल्प’ में खाकी का मानवीय चेहरा: एमसीबी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

जिला अस्पताल चिरमिरी में स्वास्थ्य विभाग के रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद मरीजों के लिए दिया जीवनदायी रक्त

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read48 views
‘सेवा संकल्प’ में खाकी का मानवीय चेहरा: एमसीबी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

चिरमिरी/एमसीबी। सेवा, सुरक्षा और सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी निभाने वाली जिला पुलिस एमसीबी ने अब रक्तदान के जरिए भी मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल चिरमिरी में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला पुलिस एमसीबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने न केवल स्वयं रक्तदान किया, बल्कि आम नागरिकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पुलिस एमसीबी की ओर से कहा गया कि रक्तदान महज एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

‘सेवा संकल्प’ में खाकी का मानवीय चेहरा: एमसीबी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान (2)

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी जिला पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी भावना के साथ “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला पुलिस एमसीबी ने कहा कि सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना से भविष्य में भी स्वास्थ्य, जनहित एवं समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रहेगी।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →