एमसीबी, 28 सितंबर 2026। विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, जिम्मेदारी और संकल्प की भावना विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सोमवार को सेजेस मनेन्द्रगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पाण्डेय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्य संजीव कुमार, विकासखंड स्रोत समन्वयक अलका चौहथा एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिरुद्ध शुक्ला सहित शिक्षक एवं निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
चित्रों में उभरी कल्पनाशक्ति, भाषणों में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और अभिव्यक्ति कौशल के माध्यम से सेवा, समर्पण, जिम्मेदारी तथा सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
प्राथमिक स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में कुल 57 विद्यार्थियों, जिनमें 31 बालिकाएं एवं 26 बालक शामिल रहे, ने सहभागिता की। निर्णायक मंडल द्वारा दोनों विधाओं से 5-5 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
इसी तरह माध्यमिक स्तर पर दोनों विधाओं में कुल 78 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 45 बालिकाएं एवं 33 बालक शामिल रहे। इस प्रकार प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर को मिलाकर कुल 135 विद्यार्थियों ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 20 विद्यार्थी चयनित
निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की चित्रकला एवं भाषण विधाओं से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्राथमिक स्तर — चित्रकला
तन्नू एवं मान्या, प्राथमिक शाला चनवारीडांड, प्रिया यादव, प्राथमिक शाला चनवारीडांड, अंकित, प्राथमिक शाला बड़का बहरा तथा सोनाक्षी, उच्चतर हाई पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़।
प्राथमिक स्तर — भाषण
कृति यादव, सेंट जोसेफ झगराखांड, साक्षी सिंह, प्राथमिक शाला दक्षिणपारा, मान्या चौबे, प्राथमिक शाला सेजेस मनेन्द्रगढ़, संध्या विश्वकर्मा, प्राथमिक शाला चनवारीडांड तथा विकेश, प्राथमिक शाला छिपछिपी।
माध्यमिक स्तर — चित्रकला
कु. दिव्या, सेजेस मनेन्द्रगढ़, कु. सुष्मिता, मिडिल स्कूल लेदरी, अनुराग विग्गा, विजय इंग्लिश मिडिल स्कूल, कु. दिशा, आरपीएस स्कूल केल्हारी तथा कु. ज्योति, मिडिल स्कूल मनेन्द्रगढ़।

माध्यमिक स्तर — भाषण
आंचल, माध्यमिक शाला मनेन्द्रगढ़, मानकलसा, सेंट जोसेफ झगराखांड, मो. सोहेल कुरैशी, माध्यमिक शाला चनवारीडांड, अंजली, माध्यमिक शाला चिरईपानी तथा नैंसी, माध्यमिक शाला भलौर।
शिक्षकों और निर्णायक मंडल के योगदान की सराहना
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल, शिक्षकों एवं सीएसी (संकुल शैक्षिक समन्वयकों) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति कौशल को सामने रखने का अवसर मिला।
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच ही नहीं दिया, बल्कि सेवा, समर्पण, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच जैसे जीवन-मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपनी कल्पनाओं और विचारों से जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया।
प्रतियोगिता के समापन के साथ ही जिला स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए अगली चुनौती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब ये प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
