ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा हो सार्वजनिक, जातिगत जनगणना में अलग कॉलम की मांग

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की उठाई आवाज

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read89 views
ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा हो सार्वजनिक, जातिगत जनगणना में अलग कॉलम की मांग

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। आगामी जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक और अद्यतन आंकड़ा सामने लाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर, एमसीबी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम शामिल करने की मांग रखी।

ज्ञापन में कहा गया कि देश की आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग की बड़ी हिस्सेदारी है। सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में समान अवसर तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा उपलब्ध होना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, आधिकारिक एवं अद्यतन आंकड़ों के अभाव में सामाजिक न्याय से संबंधित नीतियों, योजनाओं और प्रतिनिधित्व के प्रभावी निर्धारण को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

शिक्षा, रोजगार और योजनाओं के लिए जरूरी बताया प्रमाणिक आंकड़ा

ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा हो सार्वजनिक, जातिगत जनगणना में अलग कॉलम की मांग (2)

जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कहा कि ओबीसी की वास्तविक संख्या का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी आंकलन शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधित्व तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के बेहतर निर्धारण में उपयोगी हो सकता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि इस वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आंकलन हो सके। साथ ही जनगणना से प्राप्त आंकड़ों को सार्वजनिक करने की भी मांग की गई।

आंकड़ों के आधार पर नीतियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन किए जाने की मांग भी रखी। ज्ञापन में ओबीसी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों, समान अवसर और उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा हो सार्वजनिक, जातिगत जनगणना में अलग कॉलम की मांग (2)

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग एमसीबी के जिला अध्यक्ष मनोज साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार केसरवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश सिंह, अनिल वर्मा, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, अशोक साहू, बलराम साहू, मनीष साहू, जमुना खांडे, मोहनी, शिवम, पियूष ताम्रकार, गितीका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →