पैरा जूडो में श्रीकांत पांडे का शानदार प्रदर्शन, मिला प्रतिष्ठित ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’

पांच वर्षों की लगातार मेहनत और उपलब्धियों को मिला सम्मान, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने ट्रैक शूट व मोमेंटो देकर बढ़ाया हौसला

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read93 views
पैरा जूडो में श्रीकांत पांडे का शानदार प्रदर्शन, मिला प्रतिष्ठित ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’

एमसीबी, 18 सितंबर 2026। मनेन्द्रगढ़ के प्रतिभावान पैरा जूडो खिलाड़ी श्रीकांत पांडे ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का नाम खेल जगत में रोशन किया है। पैरा जूडो में लगातार पांच वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा उन्हें 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के साथ उन्हें 25 हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।

अपनी इस उपलब्धि के बाद श्रीकांत पांडे ने शुक्रवार को कलेक्टर संतन देवी जांगड़े से मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एमसीबी की पहचान मजबूत कर रहे हैं। श्रीकांत की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

पांच वर्षों की मेहनत को मिला सम्मान

श्रीकांत पांडे पिछले पांच वर्षों से पैरा जूडो में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण, नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम उनकी सफलता की आधारशिला रहा है। इसी निरंतर प्रदर्शन के सम्मानस्वरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उन्हें ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’ से नवाजा गया।

25 हजार रुपये की सम्मान राशि के साथ मिला यह पुरस्कार श्रीकांत की खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।

कलेक्टर ने ट्रैक शूट और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने श्रीकांत पांडे का सम्मान करते हुए उन्हें ट्रैक शूट एवं मोमेंटो प्रदान किया। उन्होंने श्रीकांत को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

पैरा जूडो में श्रीकांत पांडे का शानदार प्रदर्शन, मिला प्रतिष्ठित ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’ (2)

सम्मान और प्रोत्साहन से उत्साहित

श्रीकांत पांडे ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से मिला यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उभरते खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणास्रोत

श्रीकांत पांडे की उपलब्धि यह संदेश देती है कि निरंतर अभ्यास, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। पैरा जूडो में लगातार पांच वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए गौरव का विषय है।

उनकी सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल ने भी श्रीकांत पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →