श्रमिकों के ई-केवाईसी और पंजीयन के लिए एमसीबी में लगेंगे पंचायतवार शिविर

30 सितंबर तक मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर में चरणबद्ध आयोजन; पंजीयन-नवीनीकरण से लेकर योजनाओं के आवेदन तक की सुविधा

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read39 views
श्रमिकों के ई-केवाईसी और पंजीयन के लिए एमसीबी में लगेंगे पंचायतवार शिविर

एमसीबी/15 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को अब पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन तथा ई-केवाईसी जैसी सेवाओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले में इन शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रायपुर के निर्देशों के तहत मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 30 सितंबर 2026 तक चरणबद्ध रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिलाना तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराना है।

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में 10 से 30 सितंबर तक शिविर

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में 10 सितंबर से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को छिपछिपी और भौंता, 16 सितंबर को डुगला, बिझियाटोला, केवटी, बुलाकीटोला एवं केल्हारी तथा 17 सितंबर को रोजी, डिहुली, बिरौडांड, शिवगढ़ एवं बड़का बहेरा में शिविर लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में 21 सितंबर को सोनहरी, गरुड़डोल, बाला, महाई एवं केलुआ तथा 22 सितंबर को सिरियाखोह एवं हस्तिनापुर में शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद 23 से 30 सितंबर तक निर्धारित ग्राम पंचायतों में क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे।

खड़गवां में भी जारी है शिविरों का सिलसिला

खड़गवां विकासखंड में 9 सितंबर से शिविरों का आयोजन शुरू हो चुका है। 15 सितंबर को अखराडांड, 16 सितंबर को सुंदरपुर, देवाडांड, सलका, लकड़ापारा एवं गिद्वमुड्डी तथा 17 सितंबर को छोटेकेलुआ, आमाडांड, जड़हरी एवं कदरेवा में शिविर निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा 21 से 30 सितंबर तक विकासखंड की अन्य निर्धारित ग्राम पंचायतों में भी पंचायतवार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भरतपुर विकासखंड की पंचायतों में भी पहुंचेगा शिविर

भरतपुर विकासखंड में 11 से 30 सितंबर तक शिविर लगाए जा रहे हैं। 15 सितंबर को भगवानपुर, घाघरा एवं एतवार, 16 सितंबर को जनुआ, बेलगांव, चरखर, मेहदौली एवं डोंगरीटोला में शिविर आयोजित होंगे।

वहीं 21 सितंबर को देवगढ़, हरई, कुंवारी, पतवाही एवं ओहनिया तथा 22 सितंबर को हरचौका एवं चिड़ौला में शिविर लगाए जाएंगे। 23 से 30 सितंबर तक निर्धारित अन्य ग्राम पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सुबह 10 बजे शिविर स्थल पर पहुंचना होगा

श्रम पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे शिविर स्थल पर पहुंचना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा। शिविर से पहले संबंधित ग्राम पंचायत में मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र एवं पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक शिविर का लाभ उठा सकें।

48 घंटे के भीतर पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जानकारी

शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी शिविर की तिथि से 48 घंटे के भीतर विभागीय पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रत्येक शिविर के फोटो ग्राम अपलोड की कार्रवाई के लिए श्रम कल्याण अधिकारी अनिल साहू को अवगत कराने कहा गया है।

तकनीकी व्यवस्था और सीएससी/वीएलई की उपलब्धता पर जोर

शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच, जनसंपर्क अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही शिविरों में सीएससी/वीएलई की उपलब्धता और आवश्यक तकनीकी कार्यवाही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

श्रमिकों से अपील है कि वे अपने निर्धारित ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर की तिथि पर पहुंचकर ई-केवाईसी सहित पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं योजनाओं से संबंधित आवश्यक कार्यवाही पूरी कराएं।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →