जन्माष्टमी पर डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजा प्रदेश, महंत दंपती ने भगवान श्रीकृष्ण के धर्म, प्रेम और कर्मयोग के संदेश को अपनाने का किया आह्वान

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Sep 04, 20262 min read30 views
जन्माष्टमी पर डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

रायपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

डॉ. चरणदास महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह और भक्ति का माहौल है। मंदिरों से लेकर घर-घर तक भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जा रही है। जगह-जगह ‘जय कन्हैया लाल’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार अधर्म और अत्याचार के विनाश तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। श्रीकृष्ण ने मानव समाज को धर्म, प्रेम, सत्य और कर्मयोग का संदेश दिया। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

डॉ. महंत ने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, आनंद, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह अवसर हमें श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

सांसद ज्योत्सना महंत ने की प्रदेश की सुख-शांति की कामना

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि मुरली मनोहर की बांसुरी की मधुर तान हर व्यक्ति के जीवन में खुशियां और शांति लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी मंगलकामना है।

श्रीमती महंत ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ-साथ उनके द्वारा बताए गए धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख, समृद्धि, यश और खुशहाली बढ़े,इसी कामना के साथ उन्होंने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →