जन्माष्टमी पर मनेन्द्रगढ़ में गूंजेगा श्रीकृष्ण नाम, यादव समाज करेगा भव्य आयोजन

मटकी फोड़ से लेकर शोभायात्रा और रात्रिकालीन जागरण तक होंगे विविध कार्यक्रम, रात 12 बजे मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Aug 28, 20262 min read67 views
जन्माष्टमी पर मनेन्द्रगढ़ में गूंजेगा श्रीकृष्ण नाम, यादव समाज करेगा भव्य आयोजन

मनेन्द्रगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सर्व यादव समाज मनेन्द्रगढ़ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाने के लिए श्रीकृष्ण मंदिर में समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे दिन आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। निर्णय लिया गया कि जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में धार्मिक उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आरती के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

तय कार्यक्रम के अनुसार जन्माष्टमी के दिन सुबह 9 बजे श्रीकृष्ण भगवान की आरती के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात सुबह 10 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के युवा एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे।

शोभायात्रा में दिखेगी श्रीकृष्ण की भव्य झांकी

आयोजन का प्रमुख आकर्षण दोपहर 3 बजे निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां, धार्मिक प्रस्तुतियां और भक्ति से जुड़े कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव

शाम 7 बजे से रात्रिकालीन जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाएगी। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर मनेन्द्रगढ़ में गूंजेगा श्रीकृष्ण नाम, यादव समाज करेगा भव्य आयोजन (2)

बैठक में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

बैठक में सर्व यादव समाज मनेन्द्रगढ़ नगर अध्यक्ष वाशु यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गोपी यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा मनेन्द्रगढ़ जिला अध्यक्ष गंगा यादव, मीडिया प्रभारी शिव नारायण यादव सहित नीरज यादव, जितेन यादव, नागेश्वर यादव, बसंत यादव, रवि यादव, शंकर यादव, वीरेंद्र यादव, कमल यादव, आदित्य यादव सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

समाज के पदाधिकारियों ने नगरवासियों एवं समाज के सभी लोगों से जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित आरती, मटकी फोड़, भव्य शोभायात्रा एवं रात्रिकालीन जागरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →