📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में अमित भोजवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अरुण शर्मा के द्वारा की गई नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Aug 23, 20261 min read30 views
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में अमित भोजवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अमित भोजवानी को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, अरुण शर्मा द्वारा की गई है।

अमित भोजवानी की नियुक्ति से एनजीओ प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने तथा सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है। पार्टी संगठन द्वारा उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अमित भोजवानी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों और जनहित से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिला संयोजक अरुण शर्मा ने भी विश्वास व्यक्त किया कि अमित भोजवानी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करते हुए एनजीओ प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →