📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद बोरीडांड सड़क की मरम्मत शुरू

बदहाल सड़क को दुरुस्त करने ग्राम पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, लोगों को मिलेगी राहत

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Aug 22, 20261 min read49 views
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद बोरीडांड सड़क की मरम्मत शुरू

मनेन्द्रगढ़। बोरीडांड रेलवे स्टेशन जंक्शन तक जाने वाली बदहाल सड़क का मामला मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 तक पहुंचने के बाद अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत की ओर से मौके पर मिट्टी डालकर कटे हुए और गड्ढों में तब्दील रास्ते को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है।

बताया गया था कि वर्ष 2005 में निर्मित सड़क वर्तमान में चुकतीपानी मोहल्ले के पास कई स्थानों पर खराब हो चुकी थी। सड़क की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत में सड़क की स्थिति का भौतिक सत्यापन कराकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी।

अब ग्राम पंचायत की ओर से सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ते को समतल किया जा रहा है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु हो सके। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल शुरू किया गया कार्य राहत देने वाला है, जबकि सड़क के स्थायी समाधान के लिए आवश्यकतानुसार उचित निर्माण एवं मजबूतीकरण किया जाना जरूरी है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →