📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: चोरी के दो मामलों का खुलासा, ट्रैक्टर बैटरी और मोटर पंप बरामद

केनापारा में अलग-अलग घरों से चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Aug 16, 20262 min read61 views
बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस की  कार्रवाई: चोरी के दो मामलों का खुलासा, ट्रैक्टर बैटरी और मोटर पंप बरामद

बैकुंठपुर/कोरिया। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के मार्गदर्शन में की गई।

क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा चोरी की घटनाओं से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ चोरी गए सामान की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ग्राम केनापारा में अलग-अलग घरों से ट्रैक्टर की बैटरी एवं मोटर पंप चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

दो अलग-अलग अपराधों में दर्ज था मामला

पुलिस ने चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना बैकुंठपुर में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए थे।

अपराध क्रमांक 245/26 — धारा 331(4), 305 बीएनएस

अपराध क्रमांक 246/26 — धारा 303(2) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: नूर अली उर्फ गोलू

पिता: अबीर अली

उम्र: 31 वर्ष

निवासी: नरसिंहपुर, जिला कोरिया

बैकुंठपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों तथा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →