📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

सावन के पहले सोमवार पर कर्मघोंगा शिव मंदिर में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था से गायब दिखी पुलिस

​पास में ही है खतरनाक वाटर फॉल: सेल्फी के चक्कर में मंडराया बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं ने की सुरक्षा की मांग

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Aug 03, 20262 min read22 views
सावन के पहले सोमवार पर कर्मघोंगा शिव मंदिर में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था से गायब दिखी पुलिस

​मनेंद्रगढ़ 03 अगस्त । सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कर्म घोंगा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारे और दर्शन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा, जो देर शाम तक भगवान भोलेनाथ के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटा रहा। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी।

​वाटर फॉल पर जानलेवा सेल्फी का खतरा

​मंदिर परिसर के ठीक पास में ही एक खूबसूरत वाटर फॉल स्थित है, जहाँ दर्शन के बाद बड़ी संख्या में लोग और युवा पहुँच रहे हैं। सुरक्षा का कोई इंतजाम न होने के कारण श्रद्धालु फोटो और सेल्फी लेने के चक्कर में पानी के बेहद खतरनाक मोड़ों और ढलानों तक चले जा रहे हैं। ज़रा सी चूक किसी बड़ी अप्रिय घटना या हादसे को न्योता दे सकती थी।

​नदारद रही पुलिस, आयोजक रहे परेशान

​कार्यक्रम स्थल पर जहाँ ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य थी, वहीं पुलिस पूरी तरह नदारद नज़र आई। सुरक्षा गार्ड न होने से अव्यवस्था फैलने की पूरी आशंका बनी रही और आयोजकों को भीड़ संभालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

​अभी बाकी हैं तीन सोमवार: उच्च अधिकारियों से गुहार

​सावन महीने के अभी तीन सोमवार और बाकी हैं, जिनमें और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जिला पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि:

​मंदिर परिसर और विशेषकर वाटर फॉल के पास तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए।

​वाटर फॉल के खतरनाक हिस्सों पर बैरिकेटिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि कोई हादसा न हो।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →