📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

मनेन्द्रगढ़ में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

​सात संकुलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, अधिकारियों व शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता जारी

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Jul 30, 20261 min read3 views
मनेन्द्रगढ़ में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ (1/2)
1 / 2

​मनेन्द्रगढ़।-27 जुलाई -शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस स्पर्धा में मनेन्द्रगढ़ TWD, लालपुर, खोगपानी, झगराखण्ड, नई लेदरी और चन्वारीदण्ड संकुल के स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

​कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विपिन पांडे एवं संकुल प्राचार्य श्री संजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति व मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खेल गतिविधियों के सफल संचालन में व्यायाम शिक्षक शिवकुमार चौधरी, सुमित जयसवाल और प्रकाश शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

​आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संकुल समन्वयक मनीष यादव, श्रीमती अल्का मैडम, अमूल चंद झा, कंचन सिंह, सुरेश मिश्रा और गुरु प्रसाद चौधरी का विशेष योगदान बना हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं अतिथियों ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →