📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

वी क्लब मनेंद्रगढ़ 'समर्पण' का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, बेबी मखीजा अध्यक्ष, ज्योति मजुमदार सचिव बनी

द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया (डिस्ट्रिक्ट 323G 3) के अंतर्गत संचालित वी क्लब मनेंद्रगढ़ 'समर्पण' का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Jul 22, 20262 min read41 views
वी क्लब मनेंद्रगढ़ 'समर्पण' का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, बेबी मखीजा  अध्यक्ष, ज्योति मजुमदार सचिव बनी (1/2)
1 / 2

मनेंद्रगढ़ 22 जुलाई । द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया (डिस्ट्रिक्ट 323G 3) के अंतर्गत संचालित वी क्लब मनेंद्रगढ़ 'समर्पण' का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

​कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ध्वज वंदना के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट (पीडीपी) वी अनीता फरमानिया उपस्थित रहीं। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि एवं शपथ अधिकारी की भूमिका एरिया ऑफिसर वी प्रभा पटेल ने निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में वी इंद्रा सेंगर मंचस्थ रहीं।

​शपथ ग्रहण की प्रक्रिया के तहत:

​वी बेबी मखीजा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।

​वी ज्योति मजूमदार को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया।

​वी मंजू अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

​शपथ ग्रहण अधिकारी वी प्रभा पटेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि वी अनीता फरमानिया ने अपने उद्बोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

​समारोह में एरिया एवं डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वी क्लब की सदस्य बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गईं।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →