📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

प्रशासन की चेतावनी बेअसर: महाराजपुर टोल प्लाजा के पास गाय को बचाने के कारण गड्ढे में गिरा कोयले से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

प्रशासन और पुलिस के सख्त निर्देशों के बावजूद पशुपालक अपने मवेशियों को सड़कों पर आवारा छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। पशुपालकों की इसी लापरवाही के कारण महाराजपुर टोल प्लाजा के पास एक भीषण हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया।

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Jul 22, 20262 min read81 views
प्रशासन की चेतावनी बेअसर: महाराजपुर टोल प्लाजा के पास गाय को बचाने के कारण गड्ढे में गिरा कोयले से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

एम. सी. बी /​महाराजपुर 22 जुलाई : प्रशासन और पुलिस के सख्त निर्देशों के बावजूद पशुपालक अपने मवेशियों को सड़कों पर आवारा छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। पशुपालकों की इसी लापरवाही के कारण महाराजपुर टोल प्लाजा के पास एक भीषण हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। तभी अचानक सड़क के बीचों-बीच आ गई एक गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

​आवारा पशु बने हादसों का सबब

​कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन द्वारा बार-बार मवेशियों को सड़कों पर न बांधने और खुले में न छोड़ने के आदेश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद पशुपालक इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

​​जान-माल का खतरा: सड़कों पर बैठे पशुओं के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

​स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →