कोरिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: बुजुर्ग पर फरसे से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: बैकुण्ठपुर

Jul 18, 20262 min read155 views
कोरिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: बुजुर्ग पर फरसे से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

सोनहत (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के खुटरा पारा इलाके में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग पर फरसे से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

### गले और चेहरे पर किए वार, हालत नाजुक

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान हमलावरों ने बुजुर्ग के गले और चेहरे पर फरसे से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में बुजुर्ग लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनहत ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

### तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही सोनहत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: बैकुण्ठपुर

सभी लेख देखें →