📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

पटवारी पर लगा रिश्वत मांगने और बदसलूकी करने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर से की शिकायत

नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 2 के पूर्व पार्षद सोनू कुमार केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हलका नंबर 16 के पटवारी हीरालाल पुरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटवारी पर आम जनता से काम के बदले रिश्वत मांगने और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है।

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Jul 17, 20262 min read101 views
पटवारी पर लगा रिश्वत मांगने और बदसलूकी करने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर से की शिकायत (1/2)
1 / 2

मनेंद्रगढ /नई लेदरी-17 जुलाई : नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 2 के पूर्व पार्षद सोनू कुमार केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हलका नंबर 16 के पटवारी हीरालाल पुरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटवारी पर आम जनता से काम के बदले रिश्वत मांगने और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पार्षदों ने जिलाधीश कलेक्टर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

​क्या है पूरा मामला?

​शिकायत पत्र के अनुसार, हलका नंबर 16 के पटवारी हीरालाल पुरी द्वारा किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के एवज में आम नागरिकों से लगातार पैसों की मांग की जा रही है। जब इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिली, तो उन्होंने इस विषय पर पटवारी से बात करने की कोशिश की। आरोप है कि पटवारी ने अपनी गलती सुधारने के बजाय जनप्रतिनिधियों के साथ ही अभद्र और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया।

​काम के बदले मिलती है धमकी

​शिकायत में यह भी बताया गया है कि परिषद की बैठकों में पटवारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत पहले भी की जा चुकी है। जब भी उन्हें जनता के किसी कार्य के लिए कहा जाता है, तो उनका जवाब होता है— "मुझे क्यों परेशान करते हो, जब मुझे समय मिलेगा तब काम करूँगा। आप लोगों को जहाँ शिकायत करना है, कर दो।"

​उचित कार्रवाई की मांग

​पूर्व पार्षद सोनू कुमार केवट और अन्य पार्षदों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उक्त पटवारी को सख्त समझाइश दी जाए या उनके खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ताकि वे आम जनता के कार्यों को कुशलतापूर्वक निपटाएं और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ शालीनता से व्यवहार करें, जिससे जनता को हो रही विभिन्न परेशानियों से निजात मिल सके।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →