📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत
ब्रेकिंग न्यूज़अन्य

तेज रफ्तार जेसीबी ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर; थाने में धरने पर बैठे परिजन

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Jul 11, 20262 min read323 views
तेज रफ्तार जेसीबी ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर; थाने में धरने पर बैठे परिजन

​मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 11 जुलाई: क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला है। बीती रात करीब 08:20 बजे गलत दिशा से एक अनियंत्रित जेसीबी वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और परिजन ग्रामीणों के साथ थाने में धरने पर बैठ गए हैं।

​रेस्टोरेंट से घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 10/07/2026 की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी राघवेंद्र और सागर के साथ पंकज रेस्टोरेंट मे काम करते है और घर लौट थे आस्था रेस्टोरेंट के बाहर राघवेंद्र अपनी स्कूटी पर सागर को पीछे बैठाकर जा रहा था कि थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही सामने से गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार जेसीबी वाहन क्रमांक MP65 DA 0197 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

​अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घोषित किया मृत

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में राघवेंद्र के सीने और बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि सागर के पैर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी मनेन्द्रगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सागर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला; थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक अभिषेक पांडेय द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​ताजा स्थिति: इस बीच, हादसे से गुस्साए मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मनेंद्रगढ़ थाने पहुंच गए हैं। फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर परिजन और गांव वाले थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →