📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया उद्घाटन

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Jul 09, 20263 min read68 views
मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया उद्घाटन

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के नवीन जिला कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा फीता काटकर किया गया। उपस्थित नेताओं ने नए कार्यालय को संगठन की गतिविधियों के संचालन, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि नया जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां से आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती इंदिरा सेंगर, रमेश चंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का एक भावनात्मक क्षण उस समय देखने को मिला जब वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह ने कार्यक्रम को पारिवारिक एवं आत्मीय वातावरण प्रदान किया।

शुभारंभ समारोह में जिला महामंत्री रफीक मेमन, बलबीर सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष शरण सिंह, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता एवं गोपाल गुप्ता, निखिल यादव, राजकुमार जैन, रुक्मिणी खोबरागढ़े, शोभना वर्मा, राजाराम कोल, फालगो प्रसाद त्रिपाठी, रामा यादव, जगदीश मधुकर, विजय सिंह, अमित दास, पिंटू भास्कर, शुद्धु लाल वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, के.डी. भाई, अकरम मंसूरी, भावेश जैन, गोपाल यादव, रंजन सिंह, अमर सिंह, अज्जू कुमार रवि, गिरधर जायसवाल, रंजन शर्मा, जगरनाथ, विक्की दत्ता, नंदकिशोर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को सक्रियता से संचालित करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। नए जिला कार्यालय के शुभारंभ को कांग्रेस संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →