📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों को दौड़ाया; गांव में मची अफरा-तफरी

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: सूरजपुर

Jul 06, 20261 min read44 views
रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों को दौड़ाया; गांव में मची अफरा-तफरी

सूरजपुर 6 जुलाई -प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंधरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया। हाथी को गांव के बीच देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।

​देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की भारी मौजूदगी और शोर-शराबा देखकर हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उसने भीड़ की तरफ दौड़ लगा दी। हाथी को अपनी ओर आता देख ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल, वन कर्मी हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के नजदीक न जाएं, शोर न मचाएं और पूरी तरह सतर्क रहें ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: सूरजपुर

सभी लेख देखें →