ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, दो अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Jun 26, 20262 min read121 views
सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, दो अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उपरोक्त संबंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी मुंह पर सफेद गमछा बांधे हुए थे। एक आरोपी घर के भीतर जाकर युवती के बारे में पूछताछ करने लगा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा को डायल-112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी परिचित व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई हो सकती है।

मृतका पिछले चार वर्षों से एक निजी कंपनी में हेल्थ प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग का कार्य कर रही थी। उसकी शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, साइबर एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, नाकेबंदी कर विशेष टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →