📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल लगा बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Jun 25, 20262 min read99 views
जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल लगा बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जशपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा हेलमेट अभियान अब विश्व पटल पर चमक गया है। जिले के सभी 766 गांवों में एक ही दिन में जन चौपाल आयोजित करने के अनूठे प्रयास को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और मेडल सौंपा।

​सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मितान बने रीढ़

​अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जशपुर पुलिस ने प्रत्येक गांव में एक पुलिस अधिकारी को 'सुरक्षा अधिकारी' नियुक्त किया है। इस महा-अभियान में करीब 5 हजार पुलिस मितानों (स्वयंसेवकों) ने ग्रामीणों को चौपालों तक लाने और जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।

​अभियान के मुख्य आंकड़े:

  • 766 गांव: 24 जून 2026 को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक साथ लगी जन चौपाल।

  • 10 हजार+ लोग: जशपुर, पत्थलगांव, कुनकुरी और बगीचा में आयोजित हेलमेट रैलियों में शामिल हुए।

  • 60 हजार+ शपथ: नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

  • 3 हजार+ वीडियो संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर हेलमेट पहनने की अपील जारी की।

यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि कीमती जानें बचाने के लिए चलाया गया जन आंदोलन है। गांव-गांव तक पहुंची यह जागरूकता आने वाले समय में लोगों की आदत बदलेगी। > — डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी, जशपुर


यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →