चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, 52 इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

स्कूटी की डिक्की से बरामद हुए Buprenorphine और Pheniramine के इंजेक्शन, ₹53,200 की सामग्री जब्त

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read80 views
चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, 52 इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी। जिले में नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 नशीले इंजेक्शन, एक स्कूटी और मोबाइल फोन सहित करीब ₹53,200 की सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को 16 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरापारा बड़ा बाजार, चिरमिरी निवासी आशीष जायसवाल (38 वर्ष), पिता स्व. रामलखन जायसवाल, नशीले इंजेक्शन लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कालीबाड़ी काली मंदिर के नीचे रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध आशीष जायसवाल को पकड़ लिया। उसकी जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 16 CJ 3523 की तलाशी लेने पर डिक्की में रखी काले रंग की प्लास्टिक थैली से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

52 इंजेक्शन समेत स्कूटी और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से

Rexogesic Buprenorphine Injection IP – 26 नग

Avil Pheniramine Injection IP – 26 नग

कुल नशीले इंजेक्शन – 52 नग, अनुमानित कीमत ₹18,200

जुपिटर स्कूटी – कीमत ₹25,000

मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000

बरामद किया। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹53,200 है। बरामद सामग्री को विधिवत सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

NDPS Act के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी आशीष जायसवाल के विरुद्ध थाना चिरमिरी में धारा 22(C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को 17 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, सउनि चित्रभान सिंह, प्र.उ.निरीक्षक विजय सिंह गोंड, प्र.आर. अशोक मलिक, आर. सुरेश तिग्गा, सै.क्र. प्रमोद एवं सै.क्र. रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →