📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत
ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

​उपद्रव या साजिश? शहर में दर्जनोगाड़ियों के कांच फूटे, 45 तक पहुंच सकता है आंकड़ा; मानसिक विक्षिप्त आरोपी सेंदरी भेजा गया

रिपोर्टर: —

लोकेशन: —

Aug 06, 20262 min read20 views
​उपद्रव या साजिश? शहर में दर्जनोगाड़ियों के कांच फूटे, 45 तक पहुंच सकता है आंकड़ा; मानसिक विक्षिप्त आरोपी सेंदरी भेजा गया

अमित श्रीवास्तव| 6 अगस्त-

​शहर में 5 अगस्त की देर रात अज्ञात उपद्रवियों द्वारा सड़कों और तंग गलियों में खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़े जाने की घटना से जनआक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 16 वाहनों के नुकसान की पुष्टि हुई है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रभावित वाहनों की संख्या 45 तक पहुंच सकती है।

​मानसिक बीमारी पर उठे सवाल, क्या अकेला व्यक्ति जिम्मेदार?

​पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर नितिन कुमार जायसवाल नामक युवक को चिन्हित किया गया है, जिसे परिजनों और पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने देर रात घर में विवाद के बाद रास्ते में मिलने वाली गाड़ियों पर पत्थर बरसाए।

​हालांकि, इस थ्योरी पर स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने गंभीर सवाल उठाए हैं:

​गलियों में खड़े वाहन: यदि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो वह मुख्य मार्ग छोड़कर गलियों के अंदर खड़ी गाड़ियों तक कैसे पहुंचा?

​पुराना मामला और बड़ा नेटवर्क: लगभग 6 महीने पहले बैकुंठपुर में भी इसी तरह 22 वाहनों के कांच तोड़े गए थे। ऐसे में एक अकेले मानसिक रोगी द्वारा महज दो घंटों के भीतर इतने बड़े पैमाने पर पत्थरों से तोड़फोड़ करने की बात संदेह के घेरे में है।

​पुलिस की कार्रवाई और सेंदरी रवानगी

​पुलिस ने आरोपी का सूरजपुर में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद सीजीएम (CGM) न्यायालय के निर्देश पर उसे उपचार हेतु सेंदरी (बिलासपुर) भेज दिया है।

​पुलिस का बयान

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार:

​सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य पीड़ितों की शिकायतें मिलने पर उन्हें मुख्य एफआईआर (FIR) में जोड़ा जाएगा।

​बैकुंठपुर में हुई पुरानी घटना और अन्य संभावित संदिग्धों/उपद्रवियों के कोण से भी गहन जांच जारी है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp