📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

सूरजपुर में बाघ की खाल और पैंगोलिन शेल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो के इनपुट पर वन विभाग ने ग्राहक बनकर बिछाया जाल, हथियार भी बरामद

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: सूरजपुर

Jul 29, 20262 min read6 views
सूरजपुर में बाघ की खाल और पैंगोलिन शेल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सूरजपुर। 29 जुलाई --जिला सूरजपुर में वन्यजीव प्राणियों की तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। हाल ही में यहां राष्ट्रीय पशु बाघ की खाल तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मध्यप्रदेश वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो से मिली सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो से सूरजपुर क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीव तस्कर नेटवर्क की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने भंडाफोड़ करने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया।

​टीम के सदस्यों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपियों से फर्जी खरीदार बनकर संपर्क साधा। जैसे ही तस्कर सौदा करने पहुंचे, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक बाघ की खाल, पैंगोलिन के शेल (शल्य/शलक) और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर जब्त किए गए हैं।

​वन विभाग के अनुसार, जब्त की गई बाघ की खाल लगभग 5 से 6 महीने पुरानी है, जिसे आरोपी बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखा जाएगा।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: सूरजपुर

सभी लेख देखें →