📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नवीन एटीएम का शुभारंभ, आमजन और कर्मचारियों को 24×7 बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Jul 03, 20262 min read61 views
कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नवीन एटीएम का शुभारंभ, आमजन और कर्मचारियों को 24×7 बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ

एमसीबी, 03 जुलाई 2026। जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के नवीन एटीएम का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा फीता काटकर एटीएम का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में एटीएम की स्थापना से अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रतिदिन विभिन्न कार्यों से आने वाले नागरिकों को नकदी निकासी सहित बैंकिंग संबंधी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों का समय और श्रम दोनों की बचत होगी तथा उन्हें बैंक शाखा तक जाने की आवश्यकता भी कम पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एटीएम डिजिटल एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों की दैनिक जरूरतों को भी सरल बनाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस नवीन एटीएम के प्रारंभ होने से कलेक्टर कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चौबीसों घंटे (24×7) नकदी निकासी, बैलेंस इन्क्वायरी, मिनी स्टेटमेंट सहित अन्य एटीएम आधारित बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे बैंकिंग सेवाएं अधिक सुविधाजनक, तेज और प्रभावी बनेंगी तथा लोगों को बेहतर ग्राहक सेवा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, जिला अग्रणी प्रबंधक बिजन नायक, एसबीआई मनेन्द्रगढ़ शाखा प्रबंधक उदय सिंह लोधी सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जिले में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय कदम बताते हुए आमजन से आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →