नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार, 24 इंजेक्शन बरामद

चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई:,कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखे थे नशीले इंजेक्शन

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read91 views
नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार, 24 इंजेक्शन बरामद

एमसीबी/चिरमिरी। जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी महेश नायक, पिता राजू नायक, निवासी टिकरापारा चिरमिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 24 नग नशीले इंजेक्शन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8,400 बताई गई है, बरामद किए हैं। आरोपी को 21 सितंबर 2026 को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।

पूर्व में एक आरोपी से 52 इंजेक्शन किए गए थे बरामद

चिरमिरी थाना पुलिस के अनुसार, नशीले इंजेक्शन के इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी आशीष जायसवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी टिकरापारा, बड़ा बाजार चिरमिरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से Rexogesic Buprenorphine Injection IP के 26 नग तथा Avil Pheniramine Injection IP के 26 नग, कुल 52 इंजेक्शन बरामद किए गए थे।

पुलिस ने मामले में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल सहित कुल ₹53,200 का माल जब्त किया था। आरोपी आशीष जायसवाल को 17 सितंबर 2026 को धारा 22(C) NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

प्रकरण में फरार था महेश नायक

पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी महेश नायक उसके बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश और पतासाजी में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे टिकरापारा क्षेत्र से पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पुलिस को बताया कि नशीले इंजेक्शन छोटी बाजार कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखे गए हैं।

आरोपी की निशानदेही पर 24 इंजेक्शन बरामद

आरोपी की निशानदेही पर गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने मौके से

Rexogesic Buprenorphine Injection IP – 12 नग, प्रत्येक 2 एमएल, कुल 24 एमएल, अनुमानित कीमत ₹4,200।

Avil Pheniramine Injection IP – 12 नग, प्रत्येक 10 एमएल, कुल 120 एमएल, अनुमानित कीमत ₹4,200।

इस प्रकार पुलिस ने कुल 24 नशीले इंजेक्शन, अनुमानित कीमत ₹8,400, बरामद कर अपने कब्जे में लिए।

पुलिस ने आरोपी महेश नायक को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर 21 सितंबर 2026 को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक प्रमोद एवं सैनिक रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एमसीबी पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →