नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, कोटाडोल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई

विशेष न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read102 views
नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, कोटाडोल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई

एमसीबी/कोटाडोल। थाना कोटाडोल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई पूरी की।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को थाना कोटाडोल क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा अश्लील हरकत किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना कोटाडोल पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 74 एवं 76, पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 8 एवं 18 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(i) एवं 3(2)(v) के तहत कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी कोटाडोल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से आरोपी की तलाश की और प्रकरण के आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आमजन से की अपील

जिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →