📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को झगराखाण्ड पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण, न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Aug 03, 20262 min read14 views
मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को झगराखाण्ड पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी। थाना झगराखाण्ड पुलिस ने मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना झगराखाण्ड क्षेत्र की एक महिला ने अपनी मूक-बधिर परिजन के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और विवेचना प्रारंभ कर दी।

पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी मस्तराम (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी भी नियमानुसार जारी है तथा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, एएसआई रामरूप सिंह, जे.डी. मिंज, प्रधान आरक्षक नीरज पड़ियार, आरक्षक रुखमणी बंजारे, महिला आरक्षक इशिता सहित थाना झगराखाण्ड के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →