ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

थाना चरचा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23 लीटर से अधिक महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

Aug 07, 20262 min read114 views
चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

​बैकुंठपुर/कोरिया 6 अगस्त : थाना चरचा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23 लीटर से अधिक महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बालेश्वर महानदी की टीम गश्त और अपराध पतासाजी पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरडी भंडारपारा निवासी रोहित खलखो अपने एक साथी के साथ पल्सर मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की बोरी में महुआ शराब भरकर बिक्री के लिए चरचा टाउन की ओर आ रहा है।

​सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती आशा सेन के निर्देशन में पुलिस टीम ने रेलवे ब्रिज मेन रोड चरचा के पास घेराबंदी की।

​आरोपियों से जब्ती और गिरफ्तारी

​मेन रोड पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार रोहित खलखो, 21 वर्ष, निवासी सरडी भंडारपारा और उसके पीछे बैठे साथी संतोष किंडो निवासी आमगांव को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद पीले रंग की बोरी में 33 पन्नियों में भरा कुल 23 लीटर 100 मिलीग्राम कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार (2)

​शराब परिवहन व बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने ​अवैध महुआ शराब कीमती 2,300

​पल्सर मोटरसाइकिल CG 16 CU 5101 कीमती 80,000

कुल जुमला कीमती ₹82,300 को जप्त कर लिया।

*​आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज*

​आरोपियों का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बालेश्वर महानदी, प्रधान आरक्षक अमित त्रिपाठी, आरक्षक और सैनिक 23 का विशेष योगदान रहा।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: अमित श्रीवास्तव

लोकेशन: मनेन्द्रगढ़

सभी लेख देखें →