कोरिया: जिले के बचरपोड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान राम सिंह के रूप में की गई है। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
भालू के हमले की आशंका खारिज, मामला संदिग्ध
शुरुआती तौर पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि युवक की मौत भालू के हमले के कारण हुई है। हालांकि, जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तो घटनास्थल पर भालू के पंजों या हमले के कोई निशान नहीं मिले। इसके बाद मामला पूरी तरह संदिग्ध हो गया।
धारदार हथियार से हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस
शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बचरपोड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धारदार हथियार से हत्या के एंगल को ध्यान में रखकर हर पहलू से जांच की जा रही है।
आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा।
