📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत
ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

21 लीटर महुआ शराब, और 250 किलो महुआ बरामद

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: चरचा

Jun 25, 20261 min read140 views
21 लीटर महुआ शराब, और 250 किलो महुआ बरामद

संवाददाता-सुरेंद्र मिनोचा-25 जून

कोरिया जिले के चरचा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने पंडोपारा चरचा निवासी दिलमोहन तिर्की के घर पर छापा मारकर 21 लीटर महुआ शराब और 250 किलो महुआ लाहन बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर से अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करता है। सूचना की पुष्टि के लिए पहले एक लीटर महुआ शराब 100 रुपये में खरीदी गई। इसके बाद घर में दबिश दी गई, जहां एक कमरे में महुआ शराब बनाने का पूरा इंतजाम मिला।

तलाशी के दौरान 14 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 250 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद हुई। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया, जबकि कुल 21 लीटर शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: चरचा

सभी लेख देखें →